गज़्ज़ा की नाकाबंदी तोड़ने के लिए निकले गलोबल सुमुद फ्लोटिला पर ज़ायोनी हमले की खबर आ रही है। गज़्ज़ा तक मानवीय मदद पहुंचाने के लिए निकले ग्लोबल सुमुद फ्लोटिला पर एक बार फिर से ड्रोन अटैक हुआ है। आज सुबह ग्लोबल सुमुद फ्लोटिला काफिले पर इस्राईल की ओर से ड्रोन अटैक हुआ और कम्युनिकेशन को जाम कर दिया गया। हालांकि ज़ायोनी सेना ने अधिकारिक तौर पर इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ग्लोबल सुमुद फ्लोटिला के समुद्री नाव इस वक्त ग्रीक द्वीप क्रेते के दक्षिण-पश्चिम से गुजर रहे हैं। इस हमले में ग्लोबल सुमुद फ्लोटिला के समुद्री जहाजों के मरीन वेरी हाई फ़्रीक्वेंसी (VHF) रेडियो जाम हो रहे हैं। अब तक नौ जहाजों को निशाना बनाया जा चुका है। हमलों के बावजूद ग्लोबल सुमुद फ्लोटिला ने अपनी यात्रा जारी रखी है। इस हमले में किसी की मौत की खबर नहीं है।
आपकी टिप्पणी